महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,15 जून। रविवार को विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा महासमुंद द्वारा जिला चिकित्सालय महासमुंद स्थित ब्लड बैंक में विशाल रक्तदान शिविर एवं रक्तदाता सम्मान समारोह का सफल आयोजन किया गया।ंंंं
यह कार्यक्रम विनय कुमार लंगेह आईएएस कलेक्टर एवं पदेन अध्यक्ष, भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा महासमुंद के निर्देशन में तथा डॉ.आई नागेश्वर राव, सचिव एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं डॉ.अशोक गिरि गोस्वामी, जिला रेडक्रॉस अधिकारी एवं राज्य प्रतिनिधि के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं संचालन में सभापति संदीप दीवान, उपाध्यक्ष भूपेन्द्र राठौर, कोषाध्यक्ष पारस चोपड़ा, संरक्षक सदस्य महेन्द्र कुमार श्रीश्रीमाल एवं संरक्षक सदस्य मनोज पिंचा का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
वर्षभर रक्तदान एवं रक्तदान जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली माँ महामाया रक्तदाता सेवार्थ समिति महासमुंद, बालाजी गोपाल सेवा समिति महासमुंद तथा माँ चंडी रक्तदाता सेवार्थ समिति बागबाहरा को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। उनके द्वारा किए जा रहे मानवीय एवं प्रेरणादायी कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार समाजसेवा हेतु सक्रिय रहने की अपेक्षा व्यक्त की गई।
कार्यक्रम के दौरान प्रबंध समिति के सदस्य दाऊलाल चंद्राकर पूर्व उपसभापति, विश्वनाथ पाणिग्रही, एच आर. बघेल एवं राजेश्वर खरे, अरशी अनवर,अभिषेक पाण्डेय ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने रक्तदान जैसे पुनीत एवं मानव सेवा के कार्य की सराहना करते हुए अधिक से अधिक लोगों को स्वैच्छिक एवं नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
रक्तदान शिविर में दवा विक्रेता संघ महासमुंद की ओर से अरशी अनवर सचिव सदस्य प्रबंध समिति, एजाज नकवी जिला जनसंपर्क अधिकार पी आर ओ, ललित कुमार चक्रधारी, मोहित साहू ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।
आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में लेखराम चक्रधारी, राकेश कमार,लोकेश पटेल, जितेन्द्र साहू, पी.सी. बिसाल, सुनील साहू, मोहन नागवंशी, गणेश राम साहू, भास्कर साहू, शिव नारायण दीवान, घनश्याम दीवान, कृष्णा सिन्हा, हेमशरण नेताम, ज्ञानेन्द्र साहू, डिगेश्वर साहू समेत समेत सैकड़ों लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर मानव सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट परिचय दिया।
इस अवसर पर नियमित एवं प्रेरणादायी रक्तदाताओं को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई तथा उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
प्रबंध समिति की सदस्य अनिता रावटे तथा सदस्यों डॉ. एम. वॉय.मेमन, माधवराव टाकसाले, अरुणा शुक्ला, ऐतराम साहू, मनीश शर्मा, संजय शर्मा, सती साहू, प्रमोद तिवारी, प्रेम चन्द्राकर,अरशी अनवर समाज के सभी वर्गों को स्वैच्छिक एवं नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
विशाल रक्तदान शिविर के सफल आयोजन एवं रक्तदान प्रक्रिया को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने में ब्लड सेंटर प्रभारी डा.दिलजीत कौर गुरुदत्ता के नेतृत्व मेें ब्लड सेंटर की टीम का विशेष योगदान रहा। मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट खिलेश्वर चंद्राकर, एम.एल.चक्रधारी,सुनील साहू, पी.सी. बिशाल एवं रामती नेताम, नर्सिंग सिस्टर लाकेश्वर सिन्हा, स्टाफ नर्स तिलोका ठाकुर, तेज प्रकाश धीवर, कुसुम साहू, ब्लड सेंटर सहायक देवकुमार सूर्यवंशी ने रक्तदाताओं के पंजीयन, स्वास्थ्य परीक्षण, रक्त संग्रहण एवं आवश्यक व्यवस्थाओं में सक्रिय सहयोग प्रदान करते हुए शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
रक्तदान शिविर के आयोजन में कार्यालयीन व्यवस्थाओं के संचालन हेतु कार्यालय लिपिक सागर ठाकुर, कम्प्यूटर ऑपरेटर तेजलाल देवांगन तथा कार्यालय सहायक द्वारिका प्रसाद सिन्हा का सहयोग रहा। इस अवसर पर डॉ.अशोक गिरि गोस्वामी, जिला रेडक्रॉस अधिकारी एवं राज्य प्रतिनिधि ने कहा कि रक्तदान महादान है, जिससे अनेक जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिलता है। उन्होंने युवाओं एवं समाज के सभी वर्गों से नियमित रूप से रक्तदान करने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान कोषाध्यक्ष पारस चोपड़ा ने रक्तदान के महत्व, सुरक्षित रक्त की उपलब्धता तथा स्वैच्छिक रक्तदान के सामाजिक दायित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान कर मानव जीवन की रक्षा में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने रक्तदाताओं के इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। कार्यक्रम के अंत में सभापति संदीप दीवान द्वारा सभी रक्तदाताओं, सहयोगी संस्थाओं, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी व्यक्तियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।


