महासमुन्द
घर के अंदर शराब बनाते महिला बंदी
15-Jun-2026 3:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,15 जून। जिले के बसना स्थित वार्ड नं 01 में पुलिस ने छापा मारकर एक घर के अंदर शराब बनाते महिला को गिरफ्तार कर 200 लीटर महुआ शराब कीमती 40 हजार रुपए सहित बड़ी मात्रा में शराब बनाने में प्रयुक्त बर्तन, गैस सिलेंडर व गैस चूल्हा बरामद किया है। भारी मात्रा में महुआ लाहन पास मौके पर नष्ट किया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 14 जून को मुखबिर की सूचना पर टीम ने संदिग्ध सान्ताबाई मधुकर के घर दबिश दी। संदिग्ध के कब्जे से उसके घर के आंगन में बिक्री हेतु रखी गई भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब व शराब बनाने मे प्रयुक्त बर्तन, गैस सिलेंडर,चूल्हा व अन्य सामग्री जब्त की गई।
मौके पर प्लास्टिक के 27 बड़े ड्रमो में भरा हुआ महुआ लाहन पास मिला। इसके अलावा 2 एलपीजी सिलेंडर, एक गैस स्टोव, शराब बनाने में प्रयुक्त बर्तन कीमती 68 हजार रुपए बरामद किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


