महासमुन्द

झलप-ढांक में विधायक की जन चौपाल
15-Jun-2026 2:45 PM
झलप-ढांक में विधायक  की जन चौपाल

महासमुंद,15जून। कल रविवार को महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने ग्राम झलप और ढांक में जन चौपाल लगाकर आमजनों से सीधा संवाद किया। ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं,सुझाव एवं क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषय विधायक के समक्ष रखा। विधायंक ने सभी की बातों को गंभीरता से सुनते हुए समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।  सर्वप्रथम, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ग्राम झलप पहुंचे और प्रभु श्रीराम की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों से भेंट मुलाकात की। ग्रामीणों ने अपनी मांग एवं समस्याएं विधायक के समक्ष रखी। विधायक ने ग्रामीणों से बारी-बारी से चर्चा कर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने केंद्र एवं राज्य की लोककल्याणकारी योजनाओं के प्रगति की समीक्षा भी की।

               अंत में उन्होंने नव विवाहित जोड़े को उपहार प्रदान कर उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी साथ ही नवजात शिशुओं को शिशु किट प्रदान किया। इस अवसर पर भाजपा नेता प्रशांत श्रीवास्तव, ललिता अग्रवाल, शम्मी सलूजा, देवा नायक, सुनील पटेल समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

                झलप के पश्चात विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ग्राम ढांक पहुंचे। उन्होंने भगवान महादेव की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख,समृद्धि और शांति की कामना की। फिर उन्होंने ग्रामीणों से विभिन्न विषयों को लेकर चर्चा की। समस्याओं के उचित निराकरण के लिए ग्रामीणों को आश्वासन दिया। इसके बाद उन्होंने नव विवाहित जोड़े को उपहार प्रदान कर उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

साथ ही नवजात शिशुओं को शिशु किट प्रदान किया।


अन्य पोस्ट