महासमुन्द

पीएमश्री सेजेस तुमगांव में समर कैम्प, रचनात्मक गतिविधियों में बच्चों ने दिखाया उत्साह
14-Jun-2026 7:09 PM
पीएमश्री सेजेस तुमगांव में समर कैम्प, रचनात्मक गतिविधियों में बच्चों ने दिखाया उत्साह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 14 जून। पीएमश्री स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय तुमगांव में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए 1 जून से विशेष समर कैंप ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में स्कूल के बच्चे बेहद उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं और छुट्टियों का सही सदुपयोग कर नई-नई विधाएं सीख रहे हैं।

विद्यालय के प्राचार्य देवेन्द्र अगलावे के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में आयोजित इस समर कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों की छिपी हुई प्रतिभा को निखारना और उन्हें मानसिक व शारीरिक रूप से मजबूत बनाना है। कैंप को और अधिक प्रभावी व व्यावसायिक बनाने के लिए बाहर से आए प्रोफेशनल ट्रेनर्स की मदद ली जा रही है।

शिविर में प्रतिदिन योग और जुम्बा,पेंटिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट, पेंटिंग और संगीत और गायन की कक्षाएं लग रही हैं जिसमें बच्चे अपने मनपसंद कलाओं को सीख रहे हैं। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता केआर साहू सहित शिक्षक पवन कुमार डडसेना, आरआर तारक,सुरेश यादव, सत्यम पांडे, लोकेश साहू, प्रियंका बरिहा, प्रगति साहू एवं अन्य सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का योगदान मिल रहा है। सभी शिक्षक रोज़ाना बच्चों के साथ उपस्थित रहकर उनका मनोबल बढ़ा रहे हैं।


अन्य पोस्ट