महासमुन्द

खट्टी में जन चौपाल लगाकर विधायक ने सुनी समस्याएं
14-Jun-2026 7:06 PM
खट्टी में जन चौपाल लगाकर विधायक ने सुनी समस्याएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 14 जून। शनिवार को महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने ग्राम खट्टी में जन चौपाल लगाकर आमजनों से सीधा संवाद किया। ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं सुझाव एवं क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषय विधायक के समक्ष रखे। विधायक ने सभी की बातों को गंभीरता से सुनते हुए समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इससे पहले ग्रामीणों ने विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा का आत्मीय स्वागत किया। इसके पश्चात विधायक श्री सिन्हा ने भगवान महादेव की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख, समृद्धि और शांति की कामना की।

मालूम हो कि विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा प्रतिदिन विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में आमजन से भेंट मुलाकात करने पहुंच रहे हैं। गांव में जन चौपाल लगाकर उनसे सीधा संवाद करते हैं। साथ ही उनकी मांग एवं समस्याओं को सुनकर उचित निराकरण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं गांव के जनप्रतिनिधियों को दिशा निर्देश भी दे रहे हैं। इसी तारतम्य में कल शनिवार को विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ग्राम खट्टी पहुंचे और जन चौपाल लगाकर आमजनों की समस्या सुनी। साथ ही केंद्र एवं राज्य की लोककल्याणकारी योजनाओं के संबंध में भी ग्रामीणों को जानकारी दी। गांव के किसान भाईयों से खरीफ फसल की तैयारी के संबंध में भी चर्चा की।

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन पटेल, भाजपा मंडल महामंत्री डॉ माखन सिन्हा, साजन यादव, जनपद सदस्य पुष्पा रूपलाल ध्रुव, गोविंद ठाकुर, डॉ भरत साहू, आनंद गिरी, हनीश बग्गा, रामेश्वर पटवा, ग्राम खट्टी सरपंच अनीता मोती मेहरा, ग्राम परसदा सरपंच मिथलेश सिन्हा, खट्टी उप सरपंच प्रभा ध्रुवंशी, पूर्व सरपंच दुजराम साहू, रूपलाल ध्रुव, रमेश शर्मा, पवन साहू, नकुल मेहरा, गजेंद्र साहू, राजूलाल मिर्धा समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट