महासमुन्द

बंधापार में पेयजल संकट, सरपंच के साथ जनपद पहुंचीं महिलाएं
12-Jun-2026 9:21 PM
बंधापार में पेयजल संकट, सरपंच के साथ जनपद पहुंचीं महिलाएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,12 जून। बागबाहरा विकासखंड के सूअरमार पंचायत के आश्रित ग्राम बंधापार में गंभीर पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिली। समस्या के समाधान की मांग को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं एवं जनप्रतिनिधि सरपंच के साथ जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचे।

इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष केशव नायकराम चंद्राकर ने ग्रामीणों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने उन्हें गांव में व्याप्त गंभीर पेयजल संकट की जानकारी दी और शीघ्र समाधान की मांग रखी। ग्रामीणों का कहना था कि गांव में लंबे समय से पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है। मौजूदा हैंडपंप एवं अन्य जलस्रोत या तो सूख चुके हैं या पर्याप्त पानी नहीं दे रहे हैंए जिसके कारण लोगों को रोजाना दूर.दराज क्षेत्रों से पानी लाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि भीषण गर्मी के चलते स्थिति और अधिक विकराल हो गई है, जिससे दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने जनपद पंचायत अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर गांव में तत्काल नल.कूप ;बोरद्ध खनन कराने एवं 2000 लीटर की पानी टंकी स्थापित करने की मांग की।

इस पर जनपद पंचायत अध्यक्ष केशव नायकराम चंद्राकर ने ग्रामीणों को समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

सरपंच के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से गीता रानी टंडन, भूरी बाई, पुष्पा बाई, पूर्णिमा बाई, विशाखा बाई, शंभू, सोहन, नेहा बाई, सयारिन, दामिनी, सितारानी, सोनू,आदि  ग्रामीण जन मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट