महासमुन्द

रक्तदान शिविर 14 को
12-Jun-2026 4:44 PM
रक्तदान शिविर 14 को

महासमुंद,12जून। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा महासमुंद द्वारा 14 जून को श्विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय महासमुंद स्थित ब्लड बैंक में विशाल रक्तदान शिविर एवं रक्तदाताओं के सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम प्रात: 10.30 से अपरान्ह 5 बजे तक आयोजित रहेगा।

 कार्यक्रम का संचालन एवं मार्गदर्शन विनय कुमार लंगेह आईएएस कलेक्टर एवं पदेन अध्यक्ष, भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा महासमुंद के संरक्षण में किया जा रहा है। कार्यक्रम में संदीप दीवान सभापति चेयरमैन, भूपेन्द्र राठौर उपाध्यक्ष, पारस चोपड़ा कोषाध्यक्ष, डा. आई.नागेश्वर राव सचिव एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा डॉ. अशोक गिरि गोस्वामी जिला रेडक्रॉस अधिकारी एवं राज्य प्रतिनिधि सहित रेडक्रॉस सोसायटी के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य सक्रिय रूप से सहभागी रहेंगे।


अन्य पोस्ट