महासमुन्द

रेप आरोपी कथावाचक शास्त्री फि र 2 दिन की पुलिस रिमांड पर
12-Jun-2026 4:34 PM
रेप आरोपी कथावाचक शास्त्री फि र 2 दिन की पुलिस रिमांड पर

इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस में आपत्तिजनक तस्वीरें मिलने का पुलिस को संदेह
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,12 जून।
चौबीस घंटे की पुलिस रिमांड खत्म होने पर पुलिस ने कल सिलयारी आश्रम के संचालक एवं कथावाचक पं. नरेन्द्र वाचक नयन शास्त्री चाय वाले बाबा को कल न्यायालय में पेशकर 2 दिन की और पुलिस रिमांड पूछताछ के लिए मांगी है। पुलिस का कहना है कि उसे अभी आरोपी के मोबाइल फ ोन व अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस से आपत्तिजनक तस्वीरें जब्त करना है। गूगल क्रोम की हिस्ट्री और वेबसाइट खंगालना है, साथ ही उसका शारीरिक परीक्षण भी करना है। न्यायालय ने पुलिस के निवेदन पर 13 जून को शाम 4 बजे तक की पुलिस रिमांड मंजूर कर दी।

मालूम हो कि बुधवार को न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी पारूल साय ने पुलिस के निवेदन पर एक दिन की पुलिस रिमांड दी थी। रिमांड अवधि पूर्ण होने पर कल गुरुवार मध्यान्ह पुलिस ने रेप के आरोपी पं.नरेन्द्र नयन शास्त्री को न्यायालय में पेश करते हुए पूछताछ और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस की जब्ती तथा उसकी चिकित्सकीय जांच के लिए 2 दिन की और रिमांड मांगी।

पुलिस का कहना है कि आरोपी बाबा की वेबसाइट खंगालना है तथा गूगल क्रोम की हिस्ट्री पता लगाना है। मोबाइल और लेपटॉप से सामग्री निकालना है। पुलिस को इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस और मोबाइल फ ोन आदि में आपत्तिजनक तस्वीरें मिलने का संदेह है। इस साक्ष्यों का संकलन कर वेरिफिकेशन के बाद इनकी जब्ती पुलिस करेगी। अपराध में प्रयुक्त 2 नग मोबाइल फोन पहले ही आरोपी से पुलिस जब्ब कर चुकी है। पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच कल आरोपी बाबा को न्यायालय पेश किया गया। इस दौरान उनके अनुयायी बड़ी संख्या में न्यायालय परिसर में मौजूद थे।


अन्य पोस्ट