महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 10 जून। बसना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खटखटी ओवरब्रिज के पास हुए सडक़ हादसे में गंभीर रूप से घायल एक मोटर साइकिल सवार की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग जांच प्रक्रिया की पूरी कर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध की मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार खुर्सीपार निवासी श्याम सुंदर बरिहा 40 कर वर्ष,पिता स्वर्गीय टप्पूलाल बरिहा,2 मार्च कर की रात लगभग 11 बजे अपनी मोटर साइकिल क्रमांक सीजी 04 क्यूबी बह 9550 से अपनी बहन को लेने ग्राम खोकसा जा रहे थे। इसी दौरान बसना के खटखटी ओवरब्रिज के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उनकी मोटर साइकिल को टक्कर मार दी।
परिणाम स्वरूप श्याम सुंदर बरिहा सडक़ पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर उन्हें तत्काल उपचार के लिए बसना स्थित अग्रवाल नर्सिंग होम लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने रायपुर रेफर कर दिया। इसके बाद उन्हें रायपुर के श्रीबालाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा था।
परिजनों और चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद श्याम सुंदर बरिहा की हालत में अपेक्षित सुधार नहीं हो सका और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की थी। संपूर्ण जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद 8 जून को अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 106-1 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान करने के लिए आसपास के साक्ष्यों तथा अन्य उपलब्ध जानकारियों के आधार पर जांच कर रही है।


