महासमुन्द

मारपीट कर महिला को घर से निकाला, मामला दर्ज
10-Jun-2026 6:57 PM
मारपीट कर महिला को घर से निकाला, मामला दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,10 जून। सिटी कोतवाली अंतर्गत नयापारा वार्ड नंबर 07 में एक विवाहिता को उसकी सास, पति और अन्य लोगों द्वारा गाली-गलौज, मारपीट कर जबरन घर से बाहर निकालने का मामला सामने आया है। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ  भारतीय न्याय संहिता बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामला जांच में लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नयापारा महासमुंद निवासी पीडि़ता नसरीन कुरैशी पति राज कुरैशी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह ब्यूटी पार्लर का काम कर अपनी आजीविका चलाती है। पारिवारिक विवाद के कारण वह पिछले करीब 6 वर्षों से अपनी 12 वर्षीय बेटी तैयबा कुरैशी के साथ अलग रह रही थी। पीडि़ता का आरोप है कि बीते 1 जून 2026 को उसकी सास गौसिया कुरैशी तथा पति राज कुरैशी सहित अन्य लोग जबरदस्ती उसके मकान के एक हिस्से में घुसकर रहने लगे।

इसके बाद से ही वे लगातार पीडि़ता को परेशान कर विवाद करने का प्रयास कर बावजूद पीडि़ता शांतिपूर्वक अपनी बेटी के साथ कमरे में रह रही थी। विवाद ने उस वक्त उग्र रूप ले लिया जब 9 जून 2026 की शाम करीब 4 बजे सास गौसिया, पति राज कुरैशी और मकान में रह रहे अन्य लोगों ने एक राय होकर पीडि़ता और उसकी मासूम बेटी के साथ अश्लील गाली-गलौज शुरू कर दी।

विरोध करने पर आरोपियों ने हाथ-मुक्का से मारपीट और धक्का-मुक्की करते हुए दोनों को जबरन घर से बाहर निकाल दिया घटना के तुरंत बाद पीडि़ता ने इसकी सूचना डायल 112 को दी और थाने पहुंचकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई। सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच जारी है।


अन्य पोस्ट