महासमुन्द

साढ़े 22 लाख का फाइनेंस गबन, दो बंदी
10-Jun-2026 5:40 PM
साढ़े 22 लाख का फाइनेंस गबन, दो बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,10 जून।
लाखों के फाइनेंस गबन मामले में पुलिस ने करीब एक साल से फ रार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
इस मामले के तहत 22 दिसंबर 2025 को प्रार्थी हेमेन्द्र राजाराम जनबन्धु निवासी महाराष्ट्र, क्षेत्रीय प्रबंधक भारत फायनेशियल इंक्लुजन लिमिटेड शाखा सरायपाली ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि भारत वित्तीय समावेषण लिमिटेड कम्पनी अधिनियम 2013 के तहत निगमित कम्पनी है, जिसका पंजीकृत कार्यालय मुम्बई में है।

उक्त कम्पनी इंडसइंड बैंक की पूर्ण स्वामित्व वाली कम्पनी है जो बैंकिग विनियमन अधिनियम 1949 के अर्थ में एक बैंकिग कम्पनी है और भारतीय रिजर्व बैंक की स्वीकृति के साथ भारत में बैंकिग व्यवसाय करती है। कम्पनी के मुख्य उद्देश्य के साथ साथ प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से बैंकों सहित समय-समय पर विभिन्न ग्राहकों के लिये व्यापार हेतु लोन उपलब्ध कराती है। उक्त कम्पनी इंडसइंड बैंक द्वारा अपने व्यवसाय के प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया गया है। कम्पनी में शुभम पाणीग्राही ब्रांच मेनेजर, दीपक कुमार फील्ड मेनेजर, रोहन प्रधान फील्ड मेनेजर तथा प्रमोद महंत ब्राच केडिट मेनेजर के पद पर कार्यरत हैं। शुभम पाणीग्राही द्वारा दिनांक 13 दिसंबर 2024 से 23 दिसंबर 24 तक, सोलह हितग्राहियों से 5 लाख, 35 हजार 869 रुपए वसूली कर बैंक में जमा नहीं कर गबन कर दिया है।

इसी तरह दीपक कुमार दिनांक 13 जून 2023 से 08 नवम्बर 2023 तक 16 हितग्राहियों से 1लाख,58 हजार961 रुपए, रोहन प्रधान द्वारा दिनांक 27फरवरी 2022 से 24 नवम्बर 2023 तक 55 हितग्राहियों से 5लाख,54 हजार 583 रुपए तथा प्रमोद महंत द्वारा दिनांक 04 जनवरी 2024 से 13अगस्त 2024 तक16 हितग्राहियों से 10 लाख,17 हजार 232 रुपए (चारों व्यक्तियों द्वारा मिल कर कुल राशि 22लाख, 66 हजार 645 रुपए) कम्पनी का गबन किया गया है कि रिपोर्ट पर थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 341-2025 धारा 316-5, 3-5 बीएनएस दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण कायमी बाद करीब एक वर्ष से प्रकरण के तीनों आरोपी फरार थे। प्रकरण में लगातार जांच पड़ताल एवं फरार आरोपियों की पता तलाश की जा रही थी। साथ ही आरोपियों के सीडीआर विश्लेषण, तकनीकी पहलुओं से जाच एवं मुखबीर की सूचना पर आरोपी रोहन प्रधान झगरेनडीह थाना पिथौरा एवं प्रमोद महंत निवासी पुसलदा थाना छाल जिला रायगढ़ को 8 जून 2026 को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई। जिन्हे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इससे पूर्व ही 14 मार्च 2026 को इसी मामले के आरोपी शुभम पाणीग्राही सिंघोड़ा थाना सिंघोड़ा जिला महासमुंद को गिरफ्तार किया गया था। अभी भी इस मामले का एक आरोपी फरार है।


अन्य पोस्ट