महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 8 जून। जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद द्वारा विभिन्न खेल संघों एवं संस्थाओं के माध्यम से महासमुंद जिले में विभिन्न खेलों में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में 17 मई से 6 जून तक आयोजित किया गया।
इस दौरान मिनी स्टेडियम में हैंडबॉल इमरान अली, कुलेश्वर चंद्राकर, अभिशेक अंबिलकर, शुभम तिवारी द्वारा बास्केटबॉल, नेटबॉल, लखन लाल साहू, छन्नू साहू फुटबॉल, फारेस्ट विद्यालय में अंजनी साहू, लॉन टेनिस, सॉफ्ट टेनिस,स्क्वैश, घनश्याम सोनी द्वारा बैडमिंटन, भोरिंग एवं तुमगांव में डॉ.सुनील कुमार भोई,जगदीश धीवर, सेवन साहू, अभिषेक नेहरु द्वारा रग्बी, सॉफ्टबॉल, बेसबॉल, तीरंदाजी, तलवारबाजी, शास. उ.् मा. वि. बेमचा में डॉ.सेवन दास मानिकपुरी हॉकी तथा बॉल बैडमिंटन, ग्राम पंचायत खटटी में गणेश कोसरे, तोरण यादव द्वारा बालीबाल,चंद्रोदय पब्लिक स्कूल में भीषम मांडले द्वारा ताइक्वांडो के लिए खिलाडिय़ों को तैयार किया गया।
इसी तरह सीटी स्पोटर््स क्लब में आनन्द वैष्णव एवं नीलकंठ, शेखर, खुशी साहू द्वारा, गुरु गोविंद सिंह उद्यान में कराते, किक बाक्सिंग, वुशु, बचपन विद्यालय में संदीप पटले द्वारा शतरंज, हितेश यादव, सत्य नारायण दूर्गा द्वारा योगासन, बॉल आश्रम बिहाझर में डा.पुनेन्द्र चंद्राकर द्वारा तीरंदाजी खेलों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया।
इस शिविर के माध्यम से नवोदित खिलाडिय़ों को तैयार किया गया। बच्चों में खेल कौशल का विकास, खेलों में भागीदारी, महिलाओं की भागीदारी एवं आत्मरक्षा, योगासन एवं जुंबा जैसे गतिविधियों के माध्यम से फिटनेस के साथ प्रतियोगिता के लिए तैयार किया गया। जिले के खिलाड़ी प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से राज्य एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होकर पदक जीतने में सफल रहे।
जिले से कराते खेल में सब-जूनियर नेशनल चैंपियनशीप में 02 खिलाडी श्रृष्टि एवं उत्कर्ष की भागीदारी, राष्ट्रीय सब.जूनियर बेसबॉल चैंपियनशीप में भोरिंग के 02 खिलाडी शालिनी एवं केशरी ने भुवनेश्वर में रजत पदक जीता। राष्ट्रीय पैंटाथलॉन गुजरात में में 03 खिलाडी एवं प्रशिक्षक अभिशेक, निमेश एवं आयुष की भागीदारी, जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशीप पंडुचेरी में महासमुन्द की दिव्या रंगारी ने सबसे अधिक अंक बनाकर छत्तीसगढ़ को स्वर्ण पदक दिलाया।
दिव्या ने मोस्ट वॉल्यूएबल प्लेयर का खिताब जिसमें 50 हजार की राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मिनी स्टेडियम महासमुन्द में आयोजित समापन समारोह में अतिथि कलेक्टर विनय कुमार लंगेह,खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, माई भारत से अशोक चक्रधारी व खेल संघों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में संस्कृति साहू एवं रश्मि ठाकुर ने बहुत सुंदर एकल सांस्कृतिक प्रस्तुति दिया। कराते स्कूल महासमुंद द्वारा सेल्फ डिफेंस में किक, पंच, काता, लाठी फ़ाइट आदि का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर खिलाडिय़ों एवं प्रशिक्षकों का सम्मान किया गया। विभिन्न गतिविधियों के विजेता खिलाडिय़ों को मेडल एवं मोमेंटो व प्रमाण पत्र वितरण किया गया।


