महासमुन्द

कॉलेज में पौधे रोपे
07-Jun-2026 3:56 PM
कॉलेज में पौधे रोपे

महासमुंद, 7 जून। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुन्द की प्राचार्य प्रो.करूणा दुबे के मार्गदर्शन में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 28 प्रकार के पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो.करूणा दुबे ने हमारे जीवन में पेड़-पौधों की महत्ता आदि को बताया। इस अवसर पर डॉ.रीता पाण्डेय, डॉ. ईपी चेलक, मनीराम धीवर, प्रदीप कन्हेर, अजय कुमार राजा,सरस्वती सेठ,मनबोध चौहान, डॉ. जगदीश सत्यम,मुकेश साहू, कुंदन देवांगन,केशर कश्यप,वेद देवांगन,ललित लोधी आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट