महासमुन्द

संडे ऑन साइकिल रैली मिनी स्टेडियम से
06-Jun-2026 4:44 PM
संडे ऑन साइकिल रैली मिनी स्टेडियम से

महासमुंद, 6 जून। विश्व सायकल दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को सायकल रैली, योगा, जुम्बा, आत्मरक्षा जैसे गतिविधियों का आयोजन मिनी स्टेडियम महासमुंद से प्रात: 7 बजे  से प्रारंभ किया जाएगा।

यह साइकिल रैली मिनी स्टेडियम से सुबह 8 बजे प्रारंभ होकर बारोंडा चौक, शास्त्री चौक, गांधी चौक होकर मिनी स्टेडियम महासमुंद में समापन किया जाएगा। प्रधानमंत्री द्वारा वर्ष 2019 में शुरू किए गए फिट इंडिया आंदोलन का उद्देश्य सभी नागरिकों के दैनिक जीवन में फिटनेस को अभिन्न अंग बनाना है। इस अभियान को प्रधानमंत्री द्वारा मन की बात के 117वें और 128वें एपिसोड में भी सम्मानित किया गया है, जो नियमित शारीरिक गतिविधि के माध्यम से स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती को बढ़ावा देने में इसके महत्व को रेखांकित करता है।

खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद ने जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारियों, खेल संघों के खिलाडिय़ों गणमान्य नागरिकों, मेरा युवा भारत, एन सी सी, भारत स्काउट एंड गाइड, रेड क्रॉस, पत्रकार, छात्रावास, साईकिल स्पोट्र्स, विभिन्न संगठन एवं संस्था, खेल प्रेमी, महाविद्यालय एवं विद्यालय के विद्यार्थियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी करें। विश्व साइकिल दिवस 2026 समारोह में सुचारू भागीदारी और रिकॉर्ड रखने के लिएए सभी व्यक्तियों और समूहों से अनुरोध है कि वे आधिकारिक पोर्टल पर पंजीकरण करें।


अन्य पोस्ट