महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 4 जून। 5वीं नेशनल सब-जूनियर कैडेट एवं जूनियर नेशनल कराते चैंपियनशिप 2026 का आयोजन कराते इंडिया ऑर्गनाइजेशन एवं उत्तराखंड कराते एसोसिएशन द्वारा देहरादून उत्तराखंड में 4 से 7 जून तक आयोजित किया गया है। जिसमें महासमुंद जिले के दो खिलाड़ी का चयन हुआ है। दोनों खिलाड़ी देहरादून के लिए 2 जून को आनंद वैष्णव प्रशिक्षक के साथ रवाना हुए।
महासमुंद की सृृष्टि पिता विप्लव कुमार 13 वर्ष जो 55 किलो बालिका वर्ग में कुमिते एवं उत्कर्ष उपाध्याय पिता शिवकांत उपाध्यक्ष 12 वर्ष जो 55 किलो बालक वर्ग कुमिते में भागीदारी करेंगे। सिटी स्पोट्र्स क्लब महासमुंद में कराते खेल का प्रशिक्षण आनंद वैष्णव के मार्गदर्शन में करते हुए राष्ट्रीय चैंपियनशिप में शामिल हो रहे हैं।
राष्ट्रीय चैंपियनशिप में श्रृष्टि एवं उत्कर्ष के चयन होने पर खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे, जिला कराते संघ महासमुंद अध्यक्ष प्रफुल्ल दुबे,उपाध्याय संदीप चौधरी, सचिव आनंद वैष्णव,कोषाध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव, वैभव मोहंती, भोज विश्वकर्मा, वेंकटेश साहू, प्रवीण मलिक, अभय दास, अक्षरा चंद्राकर,सात्विक वर्मा,देवश्री एवं खेल संघ के खिलाडिय़ों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।


