महासमुन्द

मासूम का होगा चिरायु से उपचार
04-Jun-2026 3:25 PM
मासूम का  होगा चिरायु  से उपचार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,4जून। जनदर्शन में  टिकेश्वरी साहू अपने 8 साल के मासूम पुत्र को लेकर पहुंची थी। उसने कलेक्टर को बताया कि उसके पुत्र परमानंद को शुरुआत से ही सिकलसेल की बीमारी है। जिसमें प्रत्येक 4 माह में खून चढ़ाया जाता है।

महिला के आवेदन को देखकर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने मानवीय पहल दिखाते हुए तत्काल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित करते हुए मासूम परमानंद को चिरायु योजना का लाभ दिलाने और उसके बेहतर उपचार के लिए भी कहा।


अन्य पोस्ट