महासमुन्द

नवीन समिति प्रबंधकों को मिला पॉस मशीन
03-Jun-2026 7:52 PM
नवीन समिति प्रबंधकों को मिला पॉस मशीन

 वैकल्पिक खाद के उपयोग व फायदे की जानकारी दी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 3 जून।
इफको सहकारी संस्था के द्वारा 29 नवीन सेवा सहकारी समितियों को पॉस मशीन वितरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन उप संचालक कृषि महासमुंद कार्यालय में किया गया। जिसमें उप संचालक कृषि एफ  आर कश्यप, जिला सहकारी बैंक मर्या.रायपुर शाखा महासमुंद से नोडल अविनाश शर्मा एवं इफको महासमुंद के क्षेत्रीय अधिकारी साजिद रजा उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान सभी समिति प्रबंधकों को पॉस मशीन वितरण किया गया एवं पॉस मशीन के उपयोग की जानकारी तथा प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही बढ़ती खाद संकट को ध्यान में रखते हुए रासायनिक खाद के अलावा वैकल्पिक खाद जैसे हरी खाद,नील हरित शैवाल एवं नैनो उर्वरक के बारे में जानकारी दी गई ताकि किसानों तक सही जानकारी पहुंचाई जा सके।

इफको के क्षेत्रीय अधिकारी साजिद रजा ने नैनो उर्वेरको के उपयोग की सही विधि एवं उससे होने वाले फायदों के बारे में विस्तार से बताया। उप संचालक कृषि एफ आर कश्यप के द्वारा समिति प्रबंधकों को समझाइश दी गई कि जब खाद की बोरी किसान को दी जा रही हो उसी समय पॉस मशीन में किसान का अंगूठा लगाकर मशीन से भी खाद की संख्या को घटाएं एवं गोदाम में वास्तविक खाद की मात्रा एवं पॉस में खाद की मात्रा हमेशा मिलान कर के रखें।


अन्य पोस्ट