महासमुन्द

कबीरधाम के युवकों ने मंगाया था गांजा, 5 बंदी
03-Jun-2026 6:28 PM
कबीरधाम के युवकों ने मंगाया था गांजा, 5 बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 3 जून।
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एएनटीएफ  और जिला पुलिस की टीम ने गांजा सप्लाई करने वाले, परिवहन करने वाले और इसे मंगाने वाले सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
 महासमुंद पुलिस को सोमवार को मुखबिर से गांजा तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद नेशनल हाईवे-353 पर सघन नाकेबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की गई। इसी दौरान संदिग्ध बाइक को रोककर तलाशी लेने पर 9.900 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी बाजार कीमत लगभग पांच लाख रुपए बताई गई है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गांजा तस्करी में प्रयुक्त बाइक, दो मोबाइल फ ोन सहित कुल 5 लाख 80 हजार रुपए की संपत्ति जब्त की है। इस मामले में ओडिशा के राजा खारियार निवासी अंतरराज्यीय तस्कर मेघनाथ को गांजा सप्लायर के रूप में गिरफ्तार किया गया है। वहीं कबीरधाम जिले के बोड़ला निवासी प्रेम कुमार साहू और पांडातराई निवासी आसिम खान परिवहन नेटवर्क से जुड़े पाए गए। इसके अलावा पांडातराई निवासी दिनेश उर्फ  पप्पू मानिकपुरी और मनीष चंद्रवंशी को गांजा मंगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ  एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 बी के तहत मामला दर्ज किया है। अब आरोपियों के बैंक खातों, वित्तीय लेन-देन और अवैध संपत्तियों की भी जांच की जा रही है।


अन्य पोस्ट