महासमुन्द

पीआईसी बैठक में होगी निर्णयों के क्रियान्वयन की समीक्षा
01-Jun-2026 6:01 PM
पीआईसी बैठक में होगी निर्णयों के क्रियान्वयन की समीक्षा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 1 जून।
नगर पालिका अध्यक्ष  निखिलकांत साहू ने कहा है कि आगामी पीआईसी प्रेसिडेंट इन काउंसिल बैठक में पूर्व में लिए गए निर्णयों के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। बैठक में यह देखा जाएगा कि विभिन्न विषयों पर लिए गए निर्णयों में से कितनों पर अमल किया गया है तथा लंबित मामलों की वर्तमान स्थिति क्या है। अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित निर्णयों की अद्यतन जानकारी एवं प्रगति प्रतिवेदन बैठक में प्रस्तुत करें। जिन निर्णयों पर अब तक कार्यवाही पूर्ण नहीं हुई है, उनके संबंध में कारण एवं शीघ्र निराकरण की कार्ययोजना भी प्रस्तुत की जाएगी। बैठक का उद्देश्य पी आई सी ध्परिषद के निर्णयों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना तथा विकास एवं जनहित से जुड़े कार्यों में गति लाना है। अध्यक्ष ने कहा कि पी आई सी परिषद द्वारा लिए गए निर्णयों को समयबद्ध तरीके से लागू करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।


अन्य पोस्ट