महासमुन्द

विधायक ने कार्यालय में सुनी मन की बात
01-Jun-2026 3:59 PM
विधायक ने कार्यालय  में सुनी मन की बात

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,1जून। रविवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 134वें एपिसोड का प्रसारण हुआ। महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने बूथ क्रमांक 215 बीटीआई शक्ति केंद्र विधायक कार्यालय में मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण देखा।

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मन की बात पूरे देशवासियों के साथ करते हैं। यह उनके पहले कार्यकाल से आज तक प्रत्येक माह अनवरत चल रहा है। हर बार वें देश के अलग अलग क्षेत्रों से कई विषयों पर चर्चा करते हैं। इस बार भी उन्होंने कई विषयों को देशवासियों के साथ साझा किया। इस बार शुरुआत में उन्होंने गर्मी को लेकर बात की। कहा कि हमारे यहां गर्मी से लडऩे का तरीका कई बार रसोई में भी मिलता है। गर्मी से राहत के लिए उन्होंने अलग अलग राज्यों में पिए जाने वाले देशी पेय पदार्थों का जिक्र भी किया। इसके अलावा उन्होंने देश के अलग अलग राज्यों में होने वाले आम के विभिन्न प्रकार के नस्ल की भी बात की। इसके बाद उन्होंने देश के दो चर्चित एथलीट की बात की।

इस दौरान भाजपा मंडल महामंत्री अग्रज शर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमन वर्मा, प्रकाश शर्मा, नंदू जलक्षत्री, चुनेश्वरी साहू, रामेश्वर पटवा, सुरेश साहू, गोपी कन्नौजे उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट