महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 31 मई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 134वां एपिसोड रविवार को पिथौरा नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सामूहिक रूप से सुना गया। वरिष्ठ भाजपा नेत्री उषा पटेल के निवास पर भाजपा के सैकड़ा भर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री की मन की बात ध्यान से सुनी।
श्रोता भाजपा नेताओं ने बताया कि प्रधान मंत्री मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत देश में खेलों और खिलाडिय़ों की बढ़ती उपलब्धियों से की। उन्होंने झारखंड के रांची में आयोजित राष्ट्रीय वरिष्ठ एथलेटिक्स प्रतियोगिता का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय खिलाड़ी लगातार नए रिकॉर्ड बना रहे हैं और विश्व स्तर पर देश का नाम रोशन कर रहे हैं।
कार्यक्रम के बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को पहचान दिलाने का प्रभावी मंच बन गया है। प्रधानमंत्री द्वारा खिलाडिय़ों, नवाचारों और सकारात्मक प्रयासों को प्रोत्साहन देने से युवाओं को आगे बढऩे की प्रेरणा मिलती है। प्रधानमंत्री ने देशवासियों से वर्तमान मे पड़ रही भीषण गर्मी से बचने के उपाय बताते हुए देश के अलग-अलग राज्यों फलों के राजा आम से बनने वाले पेय का विस्तृत वर्णन किया।
मन की बात सुनने वालों में मुख्यत: भाजपा के वरिष्ठ नेता शंकर अग्रवाल (सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला प्रभारी) आशीष शर्मा मंडल अध्यक्ष नगर पंचायत अध्यक्ष देवेश निषाद नगर पंचायत उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी प्रीत राम सूर्या जिला सह कोषाध्यक्ष,वेद प्रकाश गोयल व्यापारी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नरेश सिंघल पुर्व मंडल अध्यक्ष शशी डडसेना वरिष्ठ भाजपा नेता उषा पटेल (पूर्व जिला पंचायत) जतीन ठक्कर मंडल महामंत्री दुर्गेश सिन्हा प्रदेश कार्य समिति सदस्य युवा मोर्चा रैदास गोयल वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश पटेल श्रीमती राजकुंवर सिंन्हा पार्षद वर्षा सोनी अंजली पांडे कुलदीप अग्रवाल प्रदेश कार्य समिति सदस्य व्यापार प्रकोष्ठ जीवन तांडी जिला महामंत्री अल्प संख्यक मोर्चा संतोष डड़सेना (पार्षद), भाजपा अजजा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं वरिष्ठ पार्षद मन्नूलाल ठाकुर, जिला कार्य समिति सदस्य एवं सांसद प्रतिनिधि मनमीत सिंह छाबड़ा, महिला मोर्चा अध्यक्ष एवं पार्षद राम कुंवर मुन्ना सिन्हा, विधायक प्रतिनिधि पुष्पराज गजेंद्र, मंडल कोषाध्यक्ष राजेश चौधरी, टीकाराम देवांगन, पार्षद प्रेमरंजन रौतिया, किशोर पटेल, लीलाधर तारक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


