महासमुन्द

बीमार बेटी के लिए नाश्ता लेने गई थी, बिना चालक के ट्रक ने कुचला, मौत
31-May-2026 4:01 PM
बीमार बेटी के लिए नाश्ता लेने गई थी, बिना चालक के ट्रक ने कुचला, मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 31 मई। पटेवा थाना क्षेत्र अंतर्गत शासकीय अस्पताल के पास शनिवार को ड्राइवर की लापरवाही से दर्दनाक हादसा हो गया। बिना ड्राइवर के ढलान पर सरकते ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर और आसपास अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार ग्राम बनपचरी निवासी लक्ष्मी बाई ध्रुव अपनी बीमार बेटी के लिए पटेवा थाना के पास स्थित एक होटल से नाश्ता लेकर अस्पताल लौट रही थीं। इसी दौरान सडक़ किनारे खड़े ट्रक सीजी 04 जेडी 4097, का चालक संतोष ठाकुर वाहन को चालू हालत में छोडक़र नीचे पानी पीने उतर गया।

 ढलान होने के कारण चालक विहीन ट्रक अचानक आगे बढऩे लगा और सीधे लक्ष्मी बाई को अपनी चपेट में ले लिया। भारी वाहन के पहियों के नीचे कुचलने से महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। अस्पताल में भर्ती बेटी अपनी मां का इंतजार करती रही। लेकिन उसे यह जानकारी नहीं थी।


अन्य पोस्ट