महासमुन्द
छात्र-छात्राओं का 40 वर्ष बाद स्नेह व परिचय सम्मेलन
30-May-2026 6:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 30 मई। सरायपाली विकासखंड के तोषगांव स्थित ग्रामीण हायर सेकेंडरी स्कूल के वर्ष 1986 के पुरानी मैट्रिक बैच के छात्र-छात्राओं का 40 वर्ष बाद स्नेह एवं परिचय सम्मेलन विगत दिनों श्याम मंदिर अर्जुण्डा में आयोजित हुआ। इस मिलन समारोह में लगभग सभी सदस्य उपस्थित हुए। वर्षों बाद एक-दूसरे से मिलकर सभी के चेहरे खुशी से खिल उठे तथा पुरानी यादें ताज़ा हो गई। कार्यक्रम में हाईस्कूल के पूर्व प्राचार्य के् सी प्रधान अपनी पत्नी सहित मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


