महासमुन्द

गांजा संग एक गिरफ्तार
30-May-2026 3:14 PM
गांजा संग एक गिरफ्तार

महासमुंद, 30 मई। थाना अंतर्गत भंवरपुर मार्ग पर ग्राम उमरिया के पास से पुलिस ने मोटरसायकल में गांजा का परिवहन कर रहे एक व्यक्ति को 5 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार 28 मई को थाना सरायपाली द्वारा वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। तभी उमरिया मोड़ के पास चेकिंग के दौरान एक बिना नंबर का एच एफ डिलक्स मोटर सायकल सवार को रोका गया। पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर वाहन चालक ब्रह्मानंद पटेल ग्राम मेढ़ापाली से पूछताछ की और तलाशी लेने पर उसके पास से एक सफेद रंग की बोरी में 05.190 किलोग्राम गांजा अनुमानित कीमत 01 लाख रुपए बरामद किया गया।

 आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने गांजा सप्लायर से गांजा खरीदा है।

प्रकरण में इंड टू इंड इन्वेस्टिगेशन के तहत पैडलर को गांजा सप्लाई करने वाले सोर्स पॉईेंट की तलाश  की जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ  एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।


अन्य पोस्ट