महासमुन्द
नुक्कड़ नाटक में स्काउट गाइड टीम ने दिया संदेश
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा, 29 मई। तारुण्य वार्ता अभियान के तहत भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के युवाओं ने रूढि़वादिता को छोडऩे पर जोर दिया। माहभर से चल रहे कार्यक्रम में मासिक धर्म पर नुक्कड़ नाटक में संदेश दिया गया- पीरियड्स शर्म नहीं, इसे समझना जरूरी है।
गत दिवस इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बागबाहरा की स्काउट गाइड टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागबाहरा के अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ गांव गांव तक यह संदेश को भेजवाने का जोर दिया गया। टीम ने जगह-जगह पर नुक्कड़ सभा रंगोली, दीवार लेखन, चित्रकारी का इस्तेमाल किया है।
जिला डीओसी लीनु चंद्राकर, जिला सचिव प्रमोद कन्नौजे जिला कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र नायक, तुलेंद्र सागर, एवं जिला संगठन आयुक्त शत्रु साहू के संयुक्त मार्गदर्शन में विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के अवसर पर ग्राम टुरिझर में स्काउट गाइड के टीम डोर टू डोर प्रत्येक मकानों में जागरूकता का संदेश दिए और खेल-खेल के माध्यम से रंगमच के पर महिला बच्चों को इसका महत्व समझाए। जिला सहायक आयुक्त पूरी हरपाल ने कहा कि समाज में आज भी मासिक धर्म (पीरियड्स) को एक वर्जित विषय माना जाता है, जिस पर खुलकर बात करने से लोग कतराते हैं। इसी रूढि़वादिता और झिझक को दूर करना है और अपने नजदीकी दुकान मेडिकल पर सेनेटरी खरीदने में झिझक न हो ।
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स स्थानीय संघ के सचिव शेष नारायण साहू ने इस मुहिम को समय की मांग बताया। कहा, यह गर्व की बात है कि आज हमारे युवा सामने आकर लड़कियों की गरिमा, समानता और उनके स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए इस तरह का महा अभियान शुरू कर रहे हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रेजर लीडर रूखमणी बघेल ने कहा कि समाज में चुप्पी साधे रूढि़वादी सोच के कारण आज भी कई लड़कियां और महिलाएं बीमारियों का शिकार हो जाती हैंस हमें इस झिझक को तोडऩा होगा।
कार्यक्रम सफल बनाने में संघ के अध्यक्ष पंकज हरपाल उपाध्य राजेश सोनी, पूर्वसचिव भीमसेन चंद्राकर, सीनियर स्काउट मास्टर व्यास नारायण बंजारे, भगवनतीं निराला, दुर्गा हरपाल और डेविड निर्मलकर, अतुल, पुष्पेंद्र पुष्पेंद्र साहू, रूपांजलि साहू, रागनी साहू, प्रिया सेन,संध्या साहू व, वीर शिवाजी ओपन रोवर क्रू और रानी दुर्गावती रेंजर टीम के सदस्यों ने अपनी सक्रिय और ऊर्जावान सहभागिता दर्ज कराई।


