महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 28 मई। नगर पालिका परिषद के निर्मित नए मटन मार्केट में दुकान का ताला तोडक़र अवैध रूप से कब्जा करने की कोशिश का मामला सामने आया है। इस पर नगर पालिका प्रशासन ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए संबंधित दुकान को सील कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पालिका टीम को मटन मार्केट में अवैध कब्जे की तैयारी की सूचना मिली थी। जानकारी मिलते ही नगर पालिका की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। जांच के दौरान दुकान-7 का ताला टूटा हुआ पाया। जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पालिका के राजस्व प्रभारी दिलीप चन्द्राकर की मौजूदगी में टीम ने दुकान को तुरंत सील कर दिया।
नगर पालिका प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि नगर पालिका की किसी भी संपत्ति से जुड़ी कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आएए तो उसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें ताकि समय रहते एक्शन लिया जा सके।


