महासमुन्द

सुकदेव ने पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण
28-May-2026 3:13 PM
सुकदेव ने पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण

जापान में आयोजित 5वीं एशियन पैरा गेम्स के लिए क्वॉलिफाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 28 मई। 8वां इंडियन ओपन इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 का आयोजन बैंगलोर में दिनांक 25 से आज 28 अप्रैल 2026 तक आयोजित हुआ। जिसमें महासमुंद जिले से सुकदेव एवं गाइड रनर वेंकटेश शामिल हुए। सुकदेव ने पहले दिन हुए 1500 मीटर दौड़ के फ़ाइनल दौड़ में सभी देशों के प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान पर रहे एवं स्वर्ण पदक जीतने में सफलता हासिल कर बड़ी उपलब्धि हासिल किया हैं। 1500 मीटर दौड़ को पूरा करने के लिए सुकदेव ने 4 मिनट, 26 सेकंड में पूरा कर स्वर्ण पदक जीता। उनका चयन आगामी 18 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2026 तक जापान में आयोजित होने वाले ’5वीं एशियन पैरा गेम्स 2026 के लिए क्वॉलिफाई’ कर लिया है।

फॉर्चून फाउंडेशन के संचालक निरंजन साहू ने बताया कि इससे पहले सुकदेव ने जूनियर एशियन यूथ पैरा गेम्स दुबई में 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक एवं 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतने में सफलता हासिल कर चुके हैं। खेलों इंडिया पैरा गेम्स 2025 नई दिल्ली में 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। 16वीं फज़्जा इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 दुबई संयुक्त अरब अमीरात में 400 मीटर दौड़ में रजत पदक जीत चुके हैं। 24वीं नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 भुवनेश्वर उड़ीसा में 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतने में सफलता हासिल कर बड़ी उपलब्धि प्राप्त कर चुके हैं। वर्तमान में सुकदेव नेशनल सेंटर ऑफ  एक्सीलेंस भारतीय खेल प्राधिकरण साईं सेंटर बेंगलूरु में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स में जिले के सुकदेव के 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतने एवं एशियन पैरा गेम्स जापान 2026 के लिए क्वॉलिफाई करने पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, सीईओ हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर रवि साहू, सचिन भूतड़ा, उप संचालक समाज कल्याण संगीता सिंह, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, प्रदेश सचिव डीकेश टंडन, अलका चंद्राकर,डा.विश्वनाथ पाणिग्रही,विश्वनाथ अग्रवाल, पारस चोपड़ा, डॉ. विकास अग्रवाल, डा. पुरेंद्र चंद्राकर, जिला पैरा स्पोट्र्स एसोसिएशन महासमुंद अध्यक्ष निरंजन साहू, सचिव तोरण यादव, विजू पटनायक, विपिन मोहंती समेत सैकड़ों लोगों ने बधाई दी है।


अन्य पोस्ट