महासमुन्द

निकाय कर्मचारी संघ ने सचिव से की मुलाकात, ज्ञापन सौंपा
27-May-2026 3:17 PM
निकाय कर्मचारी संघ ने सचिव से की मुलाकात,  ज्ञापन सौंपा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 27 मई। नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ नगरी निकाय के प्रदेश पदाधिकारियों ने नगरी निकाय सचिव आर. संगीता से मांगों को लेकर भेंट मुलाकात की। संघ प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी और संयोजक संजय शर्मा ने संयुक्त रूप से मीडिया को बताया है कि निकाय कर्मचारियों की गंभीर मांगों और समस्याओं को सचिव से मुलाकात कर अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा गया है।

               ज्ञापन में प्रमुख रूप से कर्मचारियों को ट्रेजऱी के माध्यम से वेतन भुगतान, निकाय कर्मचारियों के लिए पुराना पेंशन योजना लागू करने, समय पर समय वेतनमान और पदोन्नति का लाभ दिलाने, सातवें वेतनमान की बकाया एरियर्स राशि भुगतान, नवीन पदसंरचना व सेटअप तैयार करने, 3 से 5 वर्ष अवधि हुए निलंबित अधिकारी-कर्मचारियों की विभागीय जांच में शीघ्रता लाते हुए नियमानुसार सेवा बहाली, अन्य शासकीय विभागों की भांति कैशलेश चिकित्सा सुविधा प्रदान करने, सेवानिवृत्ति और मृत कर्मचारियों के शेष देय राशियों के भुगतान अविलंब कराने, अनुकम्पा नियुक्ति से शेष बचे प्रकरणों का जल्द से जल्द निराकरण करने और 1992 से एलएसजीडी उत्तीर्ण कर्मचारियों के लिए जारी आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की मांग शामिल है।

               कर्मचारी नेताओं ने बताया कि सचिव महोदया ने संघ की सभी गंभीर मांगों और समस्याओं को घ्यान पूर्वक सुनने उपरांत बिंदुवार चर्चा की और हर संभवनुसार निराकरण करने का आश्वासन दिया है।

 नगरीय निकाय सचिव से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से संघ के संयोजक संजय शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष राजेश सोनी, कोषाध्यक्ष संदीप चंद्राकर, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश तिवारी, प्रदेश सचिव ऋषभ ठाकुर, सह कोषाध्यक्ष महीतोष शर्मा, संघ के वरिष्ठ सलाहकार और प्रदेश पेंशनर संघ के नेता श्रवण ठाकुर शामिल थे।


अन्य पोस्ट