महासमुन्द
हंसिया से वार, बीच-बचाव करने वालों को भी पीटा
27-May-2026 3:15 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,27मई। जिले के बसना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अरेकेल डीपा में एक युवक पर हंसिया से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है। पीडि़त नियाज खान ने शिकायत दर्ज कराई कि 22 मई की दोपहर वह अपने घर के पास था, तभी मोहल्ले का अलकाश हुसैन वहां आकर गाली.गलौज करने लगा।
मना करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और हंसिया से नियाज के सिर पर वार कर दिया। चीख.पुकार सुनकर जब पीडि़त की पत्नी बेबी मुस्कान और भाभी बीच-बचाव करने आईंए तो आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट की और धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया।
बसना पुलिस ने आरोपी अलकाश के विरुद्ध बीएनएस की धारा 115-2, 296 और 351-3 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे