महासमुन्द

युवक की हत्या की कोशिश आरोपी जेल दाखिल
25-May-2026 4:21 PM
युवक की हत्या की कोशिश आरोपी जेल दाखिल

‘छत्तीसगढ़ ’ संवाददाता

महासमुंद, 25 मई। महासमुन्द पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में आरोपी को चंद घंटे के भीतर गिरफ्तार किया है। इस मामले मेंधारदार औजार से आरोपी ने पीडि़त के सिर पर प्राणघातक हमला किया था। आरोपी के कब्जे से धारदार औजार बरामद किया गया है।

घटना 23 मई की है। पीडि़त टकेश्वर साहू निवासी वार्ड नं. 28 मौहारीभांठा, महासमुन्द ने कोतवाली थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 22 मई की रात्रि 8 बजे आरोपी शुभम निषाद मौहारीभांठा ने बच्चे को डांटन-धमकाने की मामूली सी बात को लेकर मुर्गा काटने वाले का चापड़ (धारदार औज़ार) से प्राण घातक हमला किया है। जिससे पीडि़त के सिर, दोनों हाथ, ऊंगलियों तथा शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोंटे आई है। बताया कि घटना के बाद आरोपी शुभम फ रार हो गया है।

उक्त रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 309-2026 धारा 109-1 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर फरार आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने अपने सक्रिय मुखबिर तंत्र को अलर्ट किया और 24 मई को सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी शुभम निषाद को हिरासत में ले लिया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार चापड़ को विधिवत जब्त किया है।

गिरफ्तार आरोपी शुभम निषाद के खिलाफ  कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


अन्य पोस्ट