महासमुन्द
महासमुंद, 23 मई। जिले के सिरगड़ी ग्राम में एक 65 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग की मृत्यु के बाद जब उनका कोई वारिस सामने नहीं आया तो स्थानीय मुक्तिधाम सेवा समिति के सदस्यों ने विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया।
अज्ञात बुजुर्ग सिरगड़ी ग्राम में अस्वस्थ हालत में मिले थे। गांव के कोतवाल ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल महासमुंद में भर्ती कराया था। अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में इलाज के दौरान 20 मई को उन्होंने अंतिम सांस ली।
मृतक की शिनाख्त न होने और कोई भी सगा-संबंधी या परिजन न होने के कारण शव का अंतिम संस्कार एक बड़ी समस्या थी। ऐसे में सूचना मिलते ही मुक्तिधाम सेवा समिति महासमुंद के सदस्य आगे आए। जहां समिति के सदस्यों ने मृतक को अपना परिजन मानते हुए कंधा दिया और मुक्तिधाम में ससम्मान उनका अंतिम संस्कार किया।
समिति के सदस्यों में राजू चंद्राकर, डा.जितेन्द्र शुक्ला,ओम प्रकाश औसर,फ गुआ पटेल, संजय साहू, शामिल हैं।


