महासमुन्द

रेडक्रॉस स्टीकर अभियान का समापन
23-May-2026 4:22 PM
रेडक्रॉस स्टीकर अभियान का समापन

महासमुंद,23मई। विश्व रेडक्रॉस दिवस पखवाड़ा के अंतर्गत जिला शाखा महासमुंद द्वारा संचालित रेडक्रॉस स्टीकर अभियान समाप्त हुआ। समापन कार्यक्रम का शुभारंभ महासमुंद विधानसभा के विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, कलेक्टर एवं पदेन अध्यक्ष भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी महासमुंद विनय कुमार लंगेह को रेडक्रॉस स्टीकर लगाकर हुआ। इस दौरान भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा महासमुंद के सभापति संदीप दीवान, उपाध्यक्ष भूपेन्द्र राठौर,अभिषेक पाण्डेय सहित कार्यकारिणी सदस्यों एवं अस्पताल अधीक्षक डॉ.बसंत माहेश्वरी शासकीय जिला चिकित्सालय महासमुंद, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, रेडक्रॉस राष्ट्रीय प्रशिक्षक डॉ यशवंत चंद्राकर को रेडक्रॉस स्टीकर लगाकर अभियान में सहभागिता प्रदान की गई।


अन्य पोस्ट