महासमुन्द

ब्लाइंड फु टबॉल प्रीमियर लीग छत्तीसगढ़ टीम में महासमुन्द के खिलाड़ी
23-May-2026 4:20 PM
ब्लाइंड फु टबॉल प्रीमियर लीग छत्तीसगढ़ टीम में महासमुन्द के खिलाड़ी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 23 मई। इंडियन ब्लाइंड स्पोट्र्स एसोसिएशन द्वारा ब्लाइंड स्पोट्र्स प्रीमियर लीग सीजऩ 02 का आयोजन स्पोट्र्स एकेडमी रामपुरा जिला आनंद गुजरात में 20 से 22 मई तक आयोजित किया गया।  जिसमें छत्तीसगढ़ टीम में महासमुन्द के खिलाड़ी भी शामिल हुए।

 छत्तीसगढ़ की टीम में महासमुन्द जिले के बालक एवं बालिका खिलाडिय़ों में भूपेन्द्र पटेल, नोहर ध्रुव, ईशान भोई, लक्की यादव, उमाशंकर, गोलकीपर समीर कुमार यादव, बालिका टीम में प्रीति यादव, देव मोती, मोनिका सिदार, ज्योति निषाद, गोलकीपर उमेश्वरी साहू एवं टीम गाईड रनर में सेवन साहूकोच व टीम मैनेजर निरंजन साहू शामिल हैं।  जिले के खिलाडिय़ों के ब्लाइंड स्पोट्र्स प्रीमियर लीग में चयनित होने पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, डॉ विश्वनाथ पाणिग्रही, विश्वनाथ अग्रवाल, पारस चोपड़ा, डा.विकास अग्रवाल, डॉ पुरेंद्र चंद्राकर, जिला पैरा स्पोट्र्स एसोसिएशन महासमुंद सचिव तोरण यादव, विजू पटनायक, पुष्पेंद्र चंद्राकर, अपूर्व पांडे, सविता निषाद, आकाश जैन, अतुल बग्गा, भोजराम वर्मा, हरीश पांडे, भूमिका यादव, रश्मि साहू, दिव्यलोचन साहू, भेखलाल साहू, तुलसीराम बरिहा, दिलेश्वर चंद्राकर, मायाराम पटेल, किशोर मोहंती, विकास बग्गा, डा. सुनील कुमार भोई, लक्ष्मीप्रिया साहू,फॉच्र्यून फाउंडेशन विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं स्टॉफ  ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।


अन्य पोस्ट