महासमुन्द

ग्रामीणों ने अपने अधिकारों के लिए बनाया संगठन
23-May-2026 4:16 PM
ग्रामीणों ने अपने अधिकारों के लिए बनाया  संगठन

पिथौरा, 23 मई। विकासखंड पिथौरा के पांच पिछड़े गांवों के ग्रामीणों ने अपने अधिकारों और क्षेत्र के विकास के लिए एक नई संगठनात्मक शुरुआत की है। ग्राम पंचायत गिरना की उप सरपंच और समाजसेवी गायत्री निषाद की पहल पर यह संगठन बनाया गया है, जिसमें अब तक 2,000 से अधिक ग्रामीण शामिल हो चुके हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र विकास की दृष्टि से पिछड़ा हुआ है। कई ग्राम पंचायतों में सरपंचों को प्रशासनिक प्रणाली की जानकारी न होने के कारण विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इस संगठन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें विकास कार्यों से जोडऩा है। ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से संगठन के लिए निम्नलिखित पदाधिकारियों का चयन किया है- अध्यक्ष सुरेश बरिहा (गिरना), उपाध्यक्ष  मुलचंद बरिहा (डुमरपाली), सचिव सीताराम बरिहा (सुखिपाली), संगठन मंत्री  गायत्री निषाद (गिरना)।

इस संगठन में गिरना, सुखिपाली, चिखली, बरडिपा (पिलवा पाली) और झूंघाबारी सहित कुल पांच पंचायतों के ग्रामीण सदस्य के रूप में जुड़े हैं। लक्ष्मण बरिहा, संतराम बरिहा, विश्राम बरिहा, उत्तरा बरिहा, संतोष बरिहा, होरी लाल बरिहा, श्याम सुन्दर बरिहा, देवेन्द्र बरिहा, अमोदीडिह, जलंधर बरिहा, दिव्य कुमार बरिहा, विजय बहादुर बरिहा और जग बन्धु बरिहा को संगठन में सक्रिय सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।


अन्य पोस्ट