महासमुन्द

सब-जूनियर नेशनल बेसबॉल चैंपियनशिप के लिए छत्तीसगढ़ टीम में महासमुंद की शालिनी-केशरी साहू
23-May-2026 3:39 PM
सब-जूनियर नेशनल बेसबॉल चैंपियनशिप के लिए छत्तीसगढ़ टीम में महासमुंद की शालिनी-केशरी साहू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,23मई। 31वीं सब-जूनियर नेशनल बेसबॉल चैंपियनशिप के लिए छत्तीसगढ़ की टीम में महासमुंद जिले की दो बालिका खिलाडिय़ों का चयन किया गया है। ग्राम पंचायत भोरिंग की रहने वाली शालिनी मानिकपुरी पिता संतोष दास मानिकपुरी और केशरी साहू पिता संतोष साहू भुवनेश्वर ओडि़शा में आयोजित होने वाली इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह प्रतियोगिता 24 से 29 मई तक आयोजित की गई है।

   राष्ट्रीय चैंपियनशिप में शामिल होने से पहले दोनों खिलाडिय़ों ने बिलासपुर के छत्तीसगढ़ स्कूल मैदान में 16 से 22 मई तक आयोजित सात दिवसीय नेशनल कोचिंग कैंप में कड़ा अभ्यास कर अपनी तैयारियों को पुख्ता किया है। बेसबॉल संघ बिलासपुर द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में महासमुंद जिले की सब-जूनियर बालक एवं बालिका टीमों ने हिस्सा लिया था।  बालिका टीम में शालिनी और केशरी के अलावा उमेश्वरी साहू, दुर्गा साहू, दीपशिखा साहू, तन्नू साहू, कविता साहू, नीतू नेहरू, हेमलता, अवनी निषाद और टीम मैनेजर ममता धीवर व गीतांजलि साहू शामिल रहीं। वहीं बालक टीम का नेतृत्व गगन साहू, अशद अंसारी, आशीष नंदन अनज सोनतानी सहित अन्य खिलाडिय़ों टीम मैनेजर ममता धीवर व गीतांजलि साहू शामिल रहीं।  वहीं बालक टीम का नेतृत्व गगन साहू,अशद अंसारी, आशीष टंडन, अनुज सोनवानी सहित अन्य खिलाडिय़ों और टीम मैनेजर निमेश मन्नाडे, अभिषेक निर्मलकर,सेवन साहू व अभिषेक नेहरू ने किया।

 खेल प्रशिक्षक डा. सुनील कुमार भोई ने बताया कि महासमुंद जिले के हाई स्कूल मैदान भोरिंग और तुमगांव खेल मैदान में खिलाडिय़ों को साल भर नियमित अभ्यास कराया जाता है। यहां ग्रामीण क्षेत्रों और नगर पंचायत तुमगांव के बच्चे बेसबॉल, सॉफ्टबॉल, रग्बी, तलवारबाजी, वॉलीबॉल और खो.खो जैसे खेलों की बारीकियां सीख रहे हैं। उन्होनें बताया कि वर्तमान में संचालित जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर भी खिलाडिय़ों के हुनर को निखारने में मददगार साबित हो रहा है। जिससे खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच रहे हैं।


अन्य पोस्ट