महासमुन्द

जैन संतों का नगर आगमन
22-May-2026 4:05 PM
जैन संतों का नगर आगमन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 22 मई। श्रृंगार, संयम सारथी खरतरगच्छाचार्य जिनपीयूष सागर सूरिजी मसा व नूतन आचार्य, स्वाध्याय रसिक जिन सम्यक रत्न सागर सूरिजी मसा सहित ठाणा का आज नगर आगमन हुआ है।

संघ प्रमुख शेखर बाफना ने बताया कि सकल जैन श्री संघ द्वारा पूज्य गुरु भगवंतों की अगवानी के लिए शुक्रवार सुबह 7 बजे राजेन्द्र गदिया के क्लीनिक के पास एकत्रित होने की अपील की गई थी। यहां से गुरु भगवंतों का मंगल प्रवेश सदर मार्ग, पुराना बस स्टैंड एवं भगवान महावीर चौक होते हुए स्थानीय श्वेताम्बर जैन मंदिर, गांधी चौक तक हुआ। प्रवेशोत्सव के पश्चात श्रद्धालुओं की नवकारसी का लाभ ऋषभचंद-राजेश कुमार बोथरा परिवार द्वारा मान तारा बोथरा भवन में लिया जा रहा है। सचिव अभिषेक दुग्गड़ ने जानकारी दी है कि पूज्य गुरु भगवंत पालीताणा से उग्र विहार करते हुए छत्तीसगढ़ के दुर्ग, रायपुर, महासमुंद एवं फिंगेश्वर सहित विभिन्न स्थानों पर धार्मिक एवं शासन विधि आयोजनों का संपादन करते हुए नगर पहुंचे हुए हैं।


अन्य पोस्ट