महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा, 21 मई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव के निर्देशन पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बागबाहरा ग्रामीण के तत्वावधान में आवाराडबरी स्थित पेट्रोल पंप में पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों, खाद्य सामग्रियों में हो रही महंगाई एवं सोने के बढ़ते दामों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आम जनता पर बढ़ती महंगाई के बोझ को लेकर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान सराफा व्यापारियों द्वारा भी सोने के लगातार बढ़ते दामों एवं बाजार में आई मंदी को लेकर नाराजगी व्यक्त की गई।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण पेट्रोल-डीजल, खाद्य सामग्री एवं आवश्यक वस्तुओं की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आम जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बनकर लगातार संघर्ष करती रहेगी।
विरोध प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवनाथ साहू, अंकित बागबाहरा, राहुल कुलदीप, मुकुंद सिन्हा, विजय बंजारे, भूपेंद्र ठाकुर, शहजान पासा, खिलेश्वर सिन्हा, चंदूलाल साहू, राजीव अग्रवाल, कलिंदरी ध्रुव, पवन ध्रुव, प्रमोद चंद्राकर, कामत प्रसाद, पुरुषोत्तम साहू, नीलकंठ यादव, रेशम ध्रुव, चंद्रशेखर दीवान, आशाराम मोगरे, गंगाप्रसाद भोसले, बलराम चंद्राकर, हरिराम यादव, सेवाराम साहू, राजेश सिन्हा, टेनुराम साहू, संतोष जांगड़े, कार्तिक राम, सुरेश पटेल, कबीर साहू, नंदकुमार निषाद, तुलाराम देवांगन, विजय भरतद्वाज, चयन कौशिक, अक्षय कुमार कौशिक, केवल यादव, इतवारी, माखन सोन, घासीराम, रोशन साहू, उमेश पटेल, राजकुमार बघेल, ह्रदय लाल, लालाराम ध्रुव, ओमप्रकाश साहू, धीरज गुप्ता, लोकेश कुमार दीवान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।


