महासमुन्द

जनदर्शन में 76 आवेदन
20-May-2026 3:16 PM
जनदर्शन में 76 आवेदन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,20मई। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के जनसामान्य की समस्याएं सुनी। कलेक्टर श्री लंगेह ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आवेदनों का अवलोकन कर नियमानुसार पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने कहा। उन्होंने सभी अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित आवेदन प्रदान कर शीघ्र निराकरण करने के लिए निर्देशित किया। जनदर्शन में 76 आवेदन प्राप्त हुए।

जनदर्शन में महासमुंद स्थित महामाया वार्ड की पार्षद ईश्वरी संजय भोई विशेष रूप से कलेक्टर का धन्यवाद ज्ञापित करने पहुंचीं। उन्होंने बताया कि पिछले जनदर्शन में उन्होंने अपने वार्ड स्थित आंगनबाड़ी भवन के जीर्णोद्धार के लिए आवेदन दिया था। जिस पर कलेक्टर श्री लंगेह द्वारा तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए गए थे। प्रशासन की त्वरित पहल से अब आंगनबाड़ी भवन का जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण हो चुका है।

इसी क्रम में महासमुंद के डा. राजेन्द्र प्रसाद वार्ड के पार्षद धनेंद्र चंद्राकर ने शीतला तालाब में सार्वजनिक पचरी निर्माण,  तमोरा निवासी दिव्यांग द्वारिका प्रसाद तांडे ने पेंशन से संबंधित,बसना विकासखंड के ग्राम अंकोरी निवासी ज्ञान सिंह रायधर ने भू.अभिलेख सुधार, साहू तेली संघ ने कन्या छात्रावास,वृद्धाश्रम एवं बालक छात्रावास निर्माण हेतु भूमि आबंटन की मांग संबंधी आवेदन कलेक्टर को सौंप। साथ ही अवैध अतिक्रमण, लम्बित राशि भुगतान एवं अन्य आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा, रवि साहू सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट