महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,19 मई। जिले की तेंदूकोना पुलिस ने विपुल विद्युत प्राइवेट लिमिटेड तेन्दूकोना से 16 किलो कॉपर वायर बरामद कर सोलर प्लांट में सेंधमारी करने वाला आरोपी को जेल भेजा है। साथ ही चोरी का माल कबाड़ खरीदने वाला बर्तन व्यवसायी के विरूध्द धारा 317-2 के तहत सख्त कारवाई की गई है।
प्रार्थी महेश कुमार तारम तेन्दूकोना ने रिपेार्ट दर्ज कराई थी कि 12 नवंबर की रात्रि 11 बजे से 14 नवंबर 25 की शाम 5 बजे के बीच अज्ञात चोर ने ग्राम साल्हेभांठा तेन्दूकोना के बाउण्ड्री में लगे फेंसिंग तार को काट कर प्रवेश किया और केबल कॉपर वायर कीमती की चोरी कर ली है। उक्त आवेदन पर अपराध अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू हुई।
विवेचना के दौरान 17 मई को आरोपी टिकेश्वर भास्कर बगारपाली थाना तेन्दुकोना जिला महासमुंद को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसने चोरी करना स्वीकार किया साथ ही चोरी के सामान को ग्राम शिकारीपाली के बर्तन दूकान में बेचना बताया। दूकान संचालक राज बर्तन फर्नीचर दिनेश कंसारी शिकारीपाली से चोरी का कॉपर वायर बरामद कर कर उसके विरूध्द वैधानिक कार्रवाई की गई।


