महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,19मई। शहीद रुखमणी देवी क्षेत्रपाल भवन महासमुन्द में नगर इकाई महासमुन्द के विशेष बैठक में कुल 14 प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए जिसमें जनजाति विवाह पद्धति दोसी लग्न को छोड़ कर शेष 13 प्रस्तावों को ध्वनिमत से पारित किया गया। जानकारी अनुसार पूर्व अध्यक्ष भागवत जगत भूमिल के द्वारा 2021 में पारिवारिक कारणों से अपने पद से त्यागपत्र दे दिया गया था, किन्तु स्थायी समिति और सामान्य सभा के द्वारा उसे स्वीकृत नहीं किया गया था। इसलिए नगर निर्वाचन अधर में लटका हुआ था।
उनका त्याग पत्र उक्त बैठक में स्वीकार कर लिया गया। निवर्तमान अध्यक्ष भागवत जगत भूमिल केप्रस्ताव पर धरम सिंह महानंद को नगर अध्यक्ष बनाया गया। बैठक के विभिन्न प्रस्तावों में मृतक भोज पर कलेवा वितरण पर पूर्ण प्रतिबंध, मृतक के परिवार के अतिरिक्त अन्य लोगों के कफऩ ओढ़ाने पर प्रतिबंध, सामाजिक नियमावली के उल्लंघन करने वालों के ऊपर सक्त कार्रवाई, आनलाईन परिवार सर्वे पर सहमति सामाजिक प्रथा परम्पराओं के संरक्षण पर प्रस्ताव, सामाजिक अंशदान देने वाले नरेन्द्र बघेल का सम्मान तथा सामाजिक अंशदान नगद के स्थान पर क्यू आर कोड अर्थात यू पी आई के माध्यम से सहयोग राशि प्राप्त करने पर चर्चा कर सर्व सम्मति से पारित किया गया। बैठक में कन्हैयालाल लाल सोनवानी, मेहतर लाल नेताम, बृजलाल सोनवानी, बीर सिंह जगत, सन्तोष डोंगरे,नरेन्द्र बघेल, जगन्नाथ महानंद, महेश चौहान, धरम सिंह महानंद, सुरेश कुमार क्षेत्रपाल, भागवत जगत भूमिल,मनीष कुमार नंदे, कन्हैयालाल छत्रे, प्रकाश चौहान, सन्तोष डोंगरे,शीला कुलदीप, मीना सोनवानी, निर्मला जगत, कुमारी बाई ताण्डे, गोमती बघेल, कलेन्द्री सोनवानी समेत बड़ी संख्या में सामाजिक जन उपस्थित थे।


