महासमुन्द

ईंधन संकट और बेतहाशा मूल्यवृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल
19-May-2026 3:26 PM
ईंधन संकट और बेतहाशा मूल्यवृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बागबाहरा,  19 मई। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3 प्रति लीटर की वृद्धि और ईंधन की आपूर्ति में कमी के विरोध में कांग्रेस द्वारा प्रदर्शन किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव के नेतृत्व में स्थानीय पेट्रोल पंप और मुख्य चौक पर कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की।

 विधायक द्वारिकाधीश यादव ने कहा कि ईंधन के दाम बढऩे से माल ढुलाई का किराया बढ़ेगा, जिसका सीधा असर सब्जियों, राशन और अन्य दैनिक आवश्यकताओं की वस्तुओं की कीमतों पर पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल की किल्लत के कारण परिवहन और व्यापार प्रभावित हो रहे हैं। साथ ही, किसानों को खेती के कार्य हेतु खाद-उर्वरक की उपलब्धता में कठिनाई हो रही है। उन्होंने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी के कारण आम नागरिकों का बजट प्रभावित हुआ है।

कार्यक्रम का संचालन गणेश शर्मा ने किया तथा लखबीर सिंह छाबड़ा ने आभार व्यक्त किया।

प्रदर्शन में  देवेश साहू, प्रकाश पाणिग्रही, करण सिंह, रज्जाक खान, मेहतर भगत, ताम्रध्वज बघेल, लोकेश दीवान, शैलेश साहू, आकाश चंद्राकर, हितेश चंद्राकर, मुबारक अली, पोखराज साहू, पंकज हरपाल, रमेश ठाकुर (पार्षद), राजू चन्द्राकर, फिरोज मेमन, अशोक अग्रवाल, लोकेश उइके, वासिम रजा, पंचराम यादव, कैलाश, कन्हैया, सुरेश जगत, रामेश्वरी तांडी, मालती, संतोष सोनवानी, गणपत जगत, विशाखा, कामिनी, प्रमिला तथा जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित  रहे।


अन्य पोस्ट