महासमुन्द

नपाध्यक्ष ने बोर खनन का किया भूमिपूजन
18-May-2026 3:11 PM
नपाध्यक्ष ने बोर खनन का किया भूमिपूजन

महासमुंद,18मई। नगर पालिका अधिनस्थ पुराना सिविल लाईन स्थित वाहन पार्किंग परिसर में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं कर्मचारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बोर खनन कार्य का भूमिपूजन नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने पूजा-अर्चना कर किया गया।

    इस अवसर पर अध्यक्ष श्री साहू ने कहा कि नगर पालिका के वाहन पार्किंग स्थल पर कार्यरत कर्मचारियों, वाहन चालकों तथा सफाई मित्रों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। बोर खनन कार्य पूर्ण होने के बाद परिसर में जल समस्या का समाधान होगा तथा दैनिक कार्यों में सुविधा मिलेगी।  भूमिपूजन में पार्षद नीरज चन्द्राकर, पूर्व पार्षद कपील साहू, शहबाज़ राजवानी, वाहन प्रभारी सुरेश तिवारी, स्वच्छ भारत मिशन के नौशाद बक्श, नगर पालिका के अधिकारी- कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट