महासमुन्द
नवा बिहान जागरूकता अभियान
17-May-2026 9:47 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,17 मई। महासमुंद पुलिस ने नवा बिहान जागरूकता अभियान के तहत साइबर अपराध से बचाव, सोशल मीडिया सुरक्षा, ऑनलाइन फ्र ॉड से बचाव, जरूरी हेल्पलाइन नंबर, नशा मुक्ति संदेश, गौ तस्करी रोकथाम पर लोगोंं को जागरूक कर रही है। इस तरह हाट बाजार, स्कूल, कॉलेज, बस स्टैंड, बैंक व ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों तक जागरूकता संदेश दिया जा रहा है।
ग्राम बल्दीडीह हॉट बाजार, थाना सांकरा ग्राम छुईपाली बाजार,थाना सिंघोड़ा ग्राम द्वारतलाकला बाजार,चौकी टूहलू, ग्राम पिथौरा लाखागढ़ चौक पेट्रोल पंप के पास, ग्राम भंवरपुर क्षेत्रों के आम जनता को महासमुंद पुलिस ने जागरुकता अभियान चलाया। पुलिस टीम के द्वारा शहरी एवं ग्रामीणों क्षेत्रों मे लोगों को विभिन्न प्रकार की जानकारियां साझा की गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


