महासमुन्द

समर खेल कैंप आज से, 16 से ज्यादा खेलों का दिखेगा रोमांच
17-May-2026 9:11 PM
समर खेल कैंप आज से, 16 से ज्यादा खेलों का दिखेगा रोमांच

महासमुंद,17 मई। महासमुंद जिले के बच्चों और नवोदित खिलाडिय़ों के लिए इस गर्मी की छुट्टियां बेहद खास होने माली हैं। जिला प्रशामल तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अगामी 17 मई से 6 जून तक 21 दिवसीय जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। खेल संघों और विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से आयोजित होने वाले इस शिविर का मुख्य उद्देश्य जिले में खेल प्रतिभाओं को निखारना और बच्चों को गारिक रूप से फिट बनाना हैइसमें पारंपरिक खेलों से से लेकर आधुनिक और आत्मरक्षा से जुड़े 16 से अधिक खेलों को शामिल किया गया है।इसमें बच्चे अपनी पसंद के अनुसार खेलों का प्रशिक्षण ले सकेंगे। इसमें फुटबॉल, हॉकी, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल और नेटबॉल, रैकेट स्पोट्र्स में बैडमिंटन, बॉल बैडमिंटन, लॉन टेनिस और सॉफ्ट टेनिस शामिल है।

 यही मार्शल आट्र्स व आत्मरक्षा में तहन्वांडो और कराते शामिल है। इसके अलावा पारंपरिक व अन्य खेल में तीरंदाजी, रग्बी, सॉफ्टबॉल और शतरंज शामिल है। साथ ही फिटनेस गतिविधियां में योगासन और जुबा शामिल है। आयोजन मई और जून के तपते महीने में हो रहा है। इसलिए बच्चों की सेहत का विशेष ध्यान रखा गया है।

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने निर्देश जारी किए हैं कि प्रशिक्षण शिविर का संचालन कडक़ धूप में न होकर सुबह सुबह और और शाम शाम के वक्त दो-दो घंटे के लिए किया जाएगा। इससे बच्चे बिना किसी परेशानी के और सुरक्षित माहौल में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हो सकेंगे। खेल विभाग ने जिले के पालकों और बच्चों से इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

सीनियर खिलाड़ी महासमुंद के नौनिहालों को तराशने के लिए जिले के नामचीन व्यायाम शिक्षकों, प्रशिक्षकों, सचिवों और सीनियर खिलाडिय़ों की एक बड़ी टीम तैनात की गई है। शिविर में सहयोगी प्रशिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं देने वालों में अंजनी साहू, इमरान अली, शुभम तिवारी, संदीप पटले, सत्यनारायण दुर्गे, घनश्याम सोनी, डॉ.सेवन दास मानिकपुरी, भीषम माण्डले, नीलकंठ साहू, गणेश राम कोसरे, अभिषेक अंंिंंंंवलकर,छन्नू साहू, आनंद वैष्णव, डॉ. सुनील कुमार भोई, अभिषेक निर्मलकर, सेवन साहू, अभिषेक नेहरू और जगदीश धोवर शामिल है।


अन्य पोस्ट