महासमुन्द

कई जगहों पर दबिश, शराब बरामद
17-May-2026 4:33 PM
कई जगहों पर दबिश,  शराब बरामद

महासमुंद,17मई। सरायपाली, बसना, सांकरा व सिंघोड़ा में दबिश देकर 68 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।  इस बार सरायपाली पुलिस ने मितेश डोंगरी,  रामलाल डोंगरी वार्ड नंबर 11 बाजार पारा सरायपाली के पास 20 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 4 हजार रुपए बरामद किया है।

बसना पुलिस ने ग्राम लोहडीपुर में गणेश खुंटे व दशरथ खुंटे उडेला थाना के पास से 10 हजार एमएल महुआ शराब कीमती 2 हजार रुपए बरामद कर किया है।  थाना सांकरा में चुड़ामणी विश्वकर्मा सांकरा के पास से बिक्री करने वास्ते रखे 13 हजार एम एल महुआ शराब किमती 2600 रुपए को जब्त कर धारा 34-2 आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा पर भेजा गया। सिंघोड़ा पुलिस ने छेदीलाल नेगी जगदीशपुर, विरेन्द्र विश्वकर्मा मुरमुरी के पास से 25 हजार एमएल महुआ शराब कीमती 5 हजार रुपए को बरामद कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


अन्य पोस्ट