महासमुन्द

पलसापाली बैरियर पर पकड़ाया 8 किलो गांजा, आरोपी बंदी
14-May-2026 2:53 PM
पलसापाली बैरियर पर पकड़ाया  8 किलो गांजा,  आरोपी बंदी

महासमुंद,14 मई। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और थाना बसना पुलिस की संयुक्त टीम ने पलसापाली बैरियर पर घेराबंदी कर एक पिकअप से 8 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया है। तस्कर ने पुलिस को चकमा देने के लिए वाहन के डाला के नीचे गुप्त चेंबर बनवाया था।

जानकारी के अनुसार बुधवार को चेकिंग के दौरान ओडिशा की ओर से आ रही सफेद रंग की गाड़ी में गांजा मिला। इसकी करीब 4 लाख रुपए आंकी गई है।  नागपुर निवासी आरोपी शफीक को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई में कुल 9 लाख 10 हजार रुपए की संपत्ति जब्त की गई है, जिसमें 8.100 किलो कीमत का 4 लाख रुपए का गांजा, वाहन कीमत 5 लाख रुपए व 1 मोबाइल कीमत 10 हजार रुपए शामिल हैं। आरोपी को जेल भेजा गया है।


अन्य पोस्ट