महासमुन्द

बैंक के पास बाइक पार
12-May-2026 2:31 PM
बैंक के पास  बाइक पार

महासमुंद,12मई। बसना नगर के बाजार मार्ग स्थित स्टेट बैंक शाखा के पास से एक मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मुकेश निषाद 9 मई को शाम 7 बजे अपनी मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स क्रमांक सीजी 06 जीयू 9199 से बसना बाजार पहुंचे थे। उन्होंने अपनी बाइक स्टेट बैंक शाखा के पास खड़ी कर दी और खरीदारी के लिए चले गए। आधे घंटे बाद जब वे वापस लौटे तो वहां उनकी बाइक नहीं थी। पश्चात उन्होंने आसपास तलाश की लेकिन मोटर साइकिल का कोई पता नहीं चल सका। अत: उन्हें शंका है कि अज्ञात ने उनकी बाइक चोरी कर ली है।

पीडि़त मुकेश निषाद ने बताया कि मोटरसाइकिल की कीमत 30 हजार रुपए है। मुकेश की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 303-2 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में जुटी हुई है।


अन्य पोस्ट