महासमुन्द

छलके ढाबा छंद के किताब का विमोचन
12-May-2026 2:23 PM
छलके ढाबा छंद के किताब का विमोचन

महासमुंद,12 मई। द्रोपती साहू सरसिज द्वारा रचित छत्तीसगढ़ी छंद संग्रह छलके ढाबा छंद के का विमोचन 10 मई को वृन्दावन हाल रायपुर में नवनियुक्त राजभाषा आयोग के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में हुआ। द्रोपती साहू भूतपूर्व जिला पंचायत सदस्य रहीं और वर्तमान में शासकीय प्राथमिक शाला डीही टेमरी बागबाहरा में प्रधानपाठक के रूप में पदस्थ हैं।

उनका पहला काव्य संग्रह हिन्दी में दस्तक नाम से प्रकाशित था। काव्य संग्रह छलके ढाबा छंद के छत्तीसगढ़ी में छंद संग्रह है जिसमें लगभग 50 प्रकार के छंदों से विभिन्न प्रकार के विषयों में ग्रामीण परिवेश, सामाजिक समस्या, सामाजिक संदेश, वर्तमान स्थितियों को चित्रित किया गया है। श्रीमती साहू आनलाइन गुरुकुल आधारित छंद के छ: पटल से शिक्षा वले रही हैं जिसके संस्थापक अरुण निगम हैं।


अन्य पोस्ट