महासमुन्द

डीईओ का स्वागत
11-May-2026 2:42 PM
डीईओ का स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,11 मई। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ द्वारा महासमुंद जिला में नवागंतुक जिला शिक्षा अधिकारी बी एल देवांगन से कार्यकारी प्रांताध्यक्ष उमेश भारती गोस्वामी, उप प्रांताध्यक्ष टेकराम सेन एवं जिलाध्यक्ष अनिल पटेल के नेतृत्व में सौजन्य भेंट करते हुए गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया।

 इस अवसर पर कार्यकारी प्रांताध्यक्ष उमेश भारती गोस्वामी ने कहा कि छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ सदैव शिक्षा व शिक्षार्थी हित में कार्य करते हुए महासमुंद जिला को अगह्रणी बनाने में योगदान दिया है और सतत जारी रहेगा।

समस्त पदाधिकारियों का परिचय कराते हुए उप प्रांताध्यक्ष टेकराम ने कहा कि बीएल देवांगन एक कुशल व शिक्षा के क्षेत्र में चिंतन करने वाले अधिकारी रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री देवांगन का कार्यकाल महासमुंद जिला में स्वर्णिम होगा।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से उमेश भारती गोस्वामी, टेकराम सेन, नंद किशोर सिन्हा, प्रमोद कन्नौजे, अनिल पटेल, राजेश शर्मा, भागवत जगत, किशोर कुमार रथ, टोहन देवांगन, जिला सचिव जयराम पटेल, टेकेश्वर जायसवाल, कोमल साहू, लता वैष्णव, डी.बसंत कुमार साव, प्रकाश टंडन, लिंगराज देवांगन, बसंत साहू सहित जिले एवं विकासखंडों के पदाधिकारी उपस्थित थे। उक्त जानकारी संगठन की ओर से प्रमुख संगठन मंत्री भागवत जगत भूमिल एवं जिला सचिव जयराम पटेल ने दी है।


अन्य पोस्ट