महासमुन्द

कुमकुम का 5वीं बोर्ड में 83.80 फीसदी अंक
11-May-2026 2:40 PM
कुमकुम का 5वीं बोर्ड में 83.80 फीसदी अंक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,11 मई। गुड शेफर्ड इंग्लिश मीडियम स्कूल महासमुंद के कक्षा 5वीं की छात्रा कुमकुम सोनी ने 5वीं बोर्ड की परीक्षा में 83.80 प्रतिशत अंक अर्जित कर स्कूल का नाम रोशन किया है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित परीक्षा का रिजल्ट 30 अप्रैल को जारी किया गया। कुमकुम के पिता नारायण सोनी, माता जानवी सोनी, क्लास टीचर यास्मिन खान सहित परिवारजनों, शुभचिंतकों ने बच्ची की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त कर शुभकामनाएं दी हैं।


अन्य पोस्ट